Mohammad Hafeez cleared to bowl once more by ICC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

3 बार निलंबित मोहम्मद हफीज के एक्शन को ICC की हरी झंडी

khaskhabar.com: बुधवार, 02 मई 2018 5:15 PM (IST)
3 बार निलंबित मोहम्मद हफीज के एक्शन को ICC की हरी झंडी
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर मोहम्मद हफीज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से गेंदबाजी शुरू करने की अनुमति दे दी है। आईसीसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, हफीज एक बार फिर से गेंदबाजी शुरू कर सकते हैं। वे संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते तीन बार निलंबित किए जा चुके हैं। हफीज के गेंदबाजी एक्शन की पिछले महीने लोगबोरो यूनिवर्सिटी में दोबारा जांच हुई थी जिसमें इसमें पता चला कि उनकी कोहनी आईसीसी के वैध गेंदबाजों के नियमों के अंतर्गत 15 डिग्री के दायरे के भीतर ही मुड़ती है। हालांकि, अगर मैच अधिकारियों को लगता है कि हफीज फिर से संदिग्ध एक्शन के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और पुन: आकलन वाले वैध एक्शन पर कायम नहीं हैं तो वे भविष्य में उनकी शिकायत करने के लिए स्वतंत्र होंगे। मैच अधिकारियों की सहायता के लिए गेंदबाज के नए वैध गेंदबाजी एक्शन की तस्वीर और वीडियो फुटेज भी मुहैया कराई जाएगी। 37 साल के अनुभवी ऑफ स्पिनर हफीज ने पाकिस्तान के लिए अब तक 200 वनडे, 50 टेस्ट और 81 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement