Might be the last time we see Warner at SRH: Steyn-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हो सकता है, हम वार्नर को हैदराबाद में आखिरी बार देखें : स्टेन

khaskhabar.com: सोमवार, 03 मई 2021 2:15 PM (IST)
हो सकता है, हम वार्नर को हैदराबाद में आखिरी बार देखें : स्टेन
नई दिल्ली| दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा डेविड वार्नर को कप्तानी से हटाए जाने के बाद हो सकता है कि वार्नर आखिरी बार टीम में देखने को मिलें। हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने वार्नर को कप्तानी से हटाकर विलियम्सन को टीम की कमान सौंपी है। फ्रेंचाइजी ने वार्नर को कप्तान से हटाने के अलावा उन्हें राजस्थान के खिलाफ अंतिम एकादश से भी बाहर कर दिया। हैदराबाद को राजस्थान के हाथों 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा और टीम ने इस सीजन में सात मैचों में अब तक एक ही जीत मिली है और टीम तालिका में सबसे नीचे है। स्टेन ने क्रिकइंफो से कहा, " यह अजीब है कि वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। यह समझ में आता है कि वे अगले सीजन के लिए कप्तानी बदलना चाहते हैं, और केन (विलियमसन) को वहां रखना चाहते हैं। लेकिन डेविड अभी भी एक अभूतपूर्व बल्लेबाज है और मैं उन्हें अभी भी अंतिम एकादश में रखूंगा। लेकिन यह आखिरी बार हो सकता है जब हम ऑरेंज आर्मी में वार्नर को देखें। "
वार्नर ने पहले टीम के बल्लेबाज मनीष पांडे को 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल के खिलाफ बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाया था।
अफ्रीकी गेंदबाज ने कहा, " मुझे नहीं पता कि डेविड ने कुछ फैसलों पर सवाल उठाए होंगे, हो सकता है जब मनीष पांडे को बाहर कर दिया गया था। कभी-कभी, प्रबंधन इस बात की सराहना नहीं करता है। टीम के कप्तान को भी अपनी टीम का स्वामित्व लेने की जरूरत है। ऐसा लगता है कि निश्चित रूप से बंद दरवाजे के पीछे कुछ हो रहा है, जो जनता को पता नहीं है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement