Medvedev enters Mallorca Open tennis semi-finals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टेनिस : मेदवेदेव मालोर्का ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 जून 2021 1:33 PM (IST)
टेनिस : मेदवेदेव मालोर्का ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे
मालोर्का। विश्व के नंबर-2 खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने कैस्पर रुड को हराकर यहां चल रहे मालोर्का ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मेदेवेदेव ने रुड को लगातार सेटों में 7-5, 6-1 से हराया। रूस के मेदवेदेव को हाले ओपन के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा था। मेदवेदेव ने मैच के बाद कहा, "यह एक मजेदार मैच था। शायद यह उच्च स्तर का मुकाबला नहीं था लेकिन मैं जीत हासिल कर खुश हूं। मैं अब फाइनल के लिए उत्सुक हूं।"
मेदवेदेव का फाइनल में सामना तीसरी सीड स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्ता से होगा।
बुस्ता ने सेमीफाइनल में जॉर्डन थॉम्पसन को 6-4, 6-4 से हराया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement