Mashrafe Mortaza talks about Bangladesh performance on foreign soil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘घरेलू सफलता को बाहर भी दोहराना चाहते हैं हम’

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 12:45 PM (IST)
‘घरेलू सफलता को बाहर भी दोहराना चाहते हैं हम’
ढाका। न्यूजीलैंड दौर से पहले बांग्लादेश की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मशरफे बिन मुर्तजा ने कहा है कि उनकी टीम घर में मिली सफलता को बाहर भी दोहराना चाहती है। बांग्लादेश दो साल बाद घर से बाहर द्विपक्षीय श्रृंखला खेलेगी। बांग्लादेश ने अपने घर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार छह एकदिवसीय श्रृंखलाओं में जीत दर्ज की है। उनके इस विजयी क्रम को हाल ही में अक्टूबर में इंग्लैंड ने तोड़ा था। बांग्लादेश ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत भी दर्ज की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला इस महीने के अंत में शुरू होगी। इसके बाद बांग्लादेश, भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगा और उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला खेलनी है। उसे अगले साल मई में आयरलैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला भी खेलनी है। जून में इंग्लैंड में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में भी वह हिस्सा लेगा और अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगा। -> मार्टिन गुप्टिल आए 10वें स्थान पर, विराट कोहली हैं...

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement