ढाका। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम के कप्तान व दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मशरफे बिन मुर्तजा को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में चोट का सामना करना पड़ा और वे आशा कर रहे हैं कि उनकी घुटने की चोट ज्यादा गंभीर न हो। मुर्तजा सात अक्टूबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही श्रृंखला के लिए फिटनेस को लेकर चिंतित हैं।