Mark Wood will replace Olly Stone in england team for test series against west indies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस गेंदबाज के स्थान पर मार्क वुड इंग्लैंड की टीम में शामिल

khaskhabar.com: शनिवार, 19 जनवरी 2019 11:46 AM (IST)
इस गेंदबाज के स्थान पर मार्क वुड इंग्लैंड की टीम में शामिल
बारबडोस। इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्क वुड को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ओली स्टोन के स्थान पर टीम में शामिल कर लिया गया है। स्टोन चोटिल होने के कारण शुक्रवार को इंग्लैंड वापस लौट गए। बीबीसी के अनुसार, 25 वर्षीय स्टोन ने अभी तक इंग्लैंड के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। वुड वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा थे लेकिन अब वे टेस्ट सीरीज में भी खेलेंगे। वुड ने अब तक अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 41.73 के औसत से 30 विकेट लिए हैं। वे भी अपने करियर में लगातार चोट के कारण परेशानी में रहे हैं। वुड ने कहा कि मैंने नवंबर और दिसंबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर इंग्लैंड की टीम के साथ काफी काम किया था। मेरा शरीर अच्छा है, मैं यूएई के दौर से फिट होकर ही लौटा था। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 23 जनवरी से यहां ब्रिजटाउन में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement