Advertisement
लॉर्ड्स टेस्ट : 99 पर नाबाद लौटे रूट, पहले दिन इंग्लैंड ने बनाए 251/4

रूट ने इससे पहले ओली पोप के साथ तीसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। पोप 104 गेंद पर चार चौके की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए।
इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे जैक क्रॉले 18 और बेन डकेट 23 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक सिर्फ 11 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए।
भारत की तरफ से नितीश कुमार रेड्डी ने दो और जसप्रीत बुमराह तथा रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए।
भारतीय गेंदबाजी पिछले मैच की तरह प्रभावी नजर नहीं आई। कप्तान शुभमन गिल द्वारा जडेजा और वाशिंगटन सुंदर का कम इस्तेमाल भी समझ से परे रहा।
भारतीय टीम को पहले और तीसरे सत्र में दो-दो विकेट मिले, जबकि दूसरे सत्र में इंग्लैंड का एक भी विकेट नहीं गिरा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


