khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 12:06 PM (IST)
बटलर ने
कहा, इंडियन प्रीमियर लीग 2016 में मुंबई इंडियन्स के साथ समय बिताने से
वे बेहतर क्रिकेटर बने। आईपीएल क्रिकेट के लिहाज से मेरे लिए बहुत अच्छा
अनुभव रहा। मैंने इससे न केवल टी20 बल्कि खुद के बारे में, क्रिकेट के सभी
प्रारूपों के बारे में और शीर्ष क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना होता है इस
बारे में काफी कुछ सीखा। एक क्रिकेटर के रूप में मेरे लिए यह सबसे बढिय़ा
अनुभव था। मेरा मानना है कि इंग्लैंड के अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें हिस्सा
लेंगे और यहां की परिस्थितियों में खेलने का अनुभव हासिल करेंगे।