Liverpool beat Leicester City on Thursday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लिवरपूल ने गुरुवार को लिसेस्टर सिटी को 4-0 से हराया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 दिसम्बर 2019 3:56 PM (IST)
लिवरपूल ने गुरुवार को लिसेस्टर सिटी को 4-0 से हराया
लिसेस्टर (इंग्लैंड)। चैम्पियंस लीग विजेता और इंग्लिश प्रीमियर लीग तालिका में सबसे ऊपर चल रहे लिवरपूल ने गुरुवार को लिसेस्टर सिटी को 4-0 से हराकर अपने तथा दूसरे स्थान पर काबिज क्लब के बीच 13 अंकों की लीड ले ली है। रेड्स नाम से मशहूर इस टीम के 18 मैचों से अधिकतम 54 में से 52 अंक हो गए हैं। रेड्स ने अभी कतर में आयोजित क्लब विश्व कप खिताब जीता है। गुरुवार को ही खेले गए एक अन्य मैच में मैनचेस्टर युनाइटेड ने न्यूकैसल युनाइटेड को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ युनाइटेड को 19 मैचों से 28 अंक हो गए हैं और यह तालिका में 7वें स्थान पर विराजमान है। इसी तरह चेल्सी को बॉर्नमाउथ के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा। गनर्स नाम से मशहूर यह टीम 19 मैचों से 24 अंक लेकर तालिका में 11वें स्थान पर विराजमान है। रेलीगेशन बैटल में आस्टन विला ने नॉर्विच सिटी को 1-0 से हराा और 18वें स्थान पर पहुंच गई। वेस्ट हैम युनाइटेड 17वें स्थान पर है।
वॉटफोर्ड जो कि तालिका में सबसे नीचे मौजूद है, ने 6ठे स्थान पर काबिज शेफील्ड युनाइटेड के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement