Leone defeats Women Champions League PSG in final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला चैम्पियंस लीग : पीएसजी को हराकर लियोन फाइनल में

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अगस्त 2020 2:13 PM (IST)
महिला चैम्पियंस लीग : पीएसजी को हराकर लियोन फाइनल में
मेड्रिड| वेंडी रेनार्ड द्वारा 67वें मिनट में किए गए गोल की मदद से मौजूदा चैम्पियन ओलंपिक्वे लियोन ने फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन को 1-0 से हराकर महिला चैम्पियंस लीग के फाइनल में जगह बना ली है। एथलेटिक क्लब बिल्बाओ के सैन मैम्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रेनार्ड ने हेडर के जरिए एक बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को यह जीत दिलाई। फाइनल में लियोन का सामना वूल्फ्सबर्ग से होगा। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। वूल्फ्सबर्ग ने पहले सेमीफाइनल में बुधवार को एफसी बार्सिलोना को हराया था। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement