La Liga: Sossiadad records sixth consecutive win-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ला लीगा : सोसिएदाद ने दर्ज की लगातार छठी जीत

khaskhabar.com: सोमवार, 23 नवम्बर 2020 4:53 PM (IST)
ला लीगा : सोसिएदाद ने दर्ज की लगातार छठी जीत
मेड्रिड| अंकतालिका में शीर्ष पर कायम रियल सोसिएदाद ने केडिज को 1-0 से हराकर स्पेनिश लीग ला लीगा में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, सोसिएदाद की लीग में यह लगातार छठी जीत है। उसकी इस जीत में स्वीडन के फॉरवर्ड एलेक्जेंडर इसाक ने 66वें मिनट में एकमात्र गोल किया। इस जीत के बाद सोसिएदाद ने 10 मैचों से 23 अंकों के साथ खुद को अंकतालिका में मजबूती से टॉप पर कायम रखा है। वह दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मेड्रिड से तीन अंक आगे है। वहीं, केडिज की टीम 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर है और टीम को अभी भी लीग में अभी भी अपनी पहली घरेलू जीत की लताश है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement