La Liga: Real and Atletico played draws -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ला लीगा : रियल और एटलेटिको ने खेला ड्रॉ

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मार्च 2021 3:20 PM (IST)
ला लीगा : रियल और एटलेटिको ने खेला ड्रॉ
मेड्रिड| करिम बेंजमा के अंतिम मिनट में गोल की बदौलत रियल मेड्रिड और एटलेटिको मेड्रिड के बीच ला लीगा का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बेंजेमा के गोल ने रियल मेड्रिड को ला लीगा के खिताबी दौड़ में बनाए रखा है। इससे पहले, एटलेटिको मेड्रिड की ओर से लुइस सुआरजे ने 15वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। एटलेटिको मेड्रिड ने इस बढ़त को पहले हॉफ तक बरकरार रखा और रियल मेड्रिड को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।
दूसरे हॉफ में रियल मेड्रिड ने बराबरी हासिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन एटलेटिको मेड्रिड ने उसे रोके रखा।
हालांकि, मैच के अंतिम क्षणों में बेंजमा ने 88वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई और हार के मुंह से बाहर निकाला।
निर्धारित समय तक दोनों टीमें अन्य कोई गोल नहीं कर सकीं और मेड्रिड डर्बी का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement