La Liga: Getafe draws with Atletico Madrid -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ला लीगा : गेटाफे ने एटलेटिको मैड्रिड के साथ ड्रॉ खेला

khaskhabar.com: सोमवार, 15 मार्च 2021 1:51 PM (IST)
ला लीगा : गेटाफे ने एटलेटिको मैड्रिड के साथ ड्रॉ खेला
मेड्रिड| गेटाफे ने अंक तालिका पर शीर्ष स्थान पर मौजूद एटलेटिको मेड्रिड के साथ ला लीगा के मुकाबले में गोल रहित ड्रॉ खेला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गेटाफे के गोलकीपर डेविड सोरिया ने लगातार बचाव कर एटलेटिको मेड्रिड को गोल करने से रोके रखा। डिफेंडर अलान निओम ने गोल करने की कोशिश की लेकिन सोरिया ने शानदार प्रदर्शन से गोल होने नहीं दिया। एटलेटिको मेड्रिड और गेटाफे ने गोल करने की पूरी कोशिश की लेकिन दोनों टीमें इसमें सफल नहीं हो सकी। निर्धारित समय तक दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं होने के कारण मैच गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मुकाबला ड्रॉ रहने से एटलेटिको मेड्रिड को दो अंकों का नुकसान हुआ लेकिन इसके बावजूद वह 27 मैचों में 63 अंक लेकर तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है।
इससे पहले शनिवार को रियल मेड्रिड ने करीम बेंजेमा के दो गोलों के कारण एल्च को 2-1 से हराया था।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement