Advertisement
कोलकाता टेस्ट :भारत 7 विकेट पर 239 रन

चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 64) और अजिंक्य रहाणे (नाबाद 47) की संयम भरी पारियों की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में चायकाल तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 136 रन बना लिए हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने भोजनकाल तक 27 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए थे। इसके बाद से पुजारा और रहाणे बिना किसी नुकसान के 90 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।
पुजारा ने इस सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़़ते हुए 189 गेंदों का सामना कर 13 चौके लगाए हैं जबकि रहाणे ने 92 गेंदों पर छह चौके लगाए हैं। भोजनकाल तक पुजारा (31) और रहाणे दो रनों पर नाबाद थे। दोनों ने दूसरे सत्र में 31 ओवरों में 79 रन जोड़े।
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features



