वहीं, दूसरी तरफ मेसी एक बार फिर
कोपा अमेरिका का खिताब अपनी टीम को दिलाने में असफल रहे। अर्जेटीना को कोपा
अमेरिका के 100वें संस्करण में चिली ने लगातार दूसरी बार मात दी। इसके बाद
मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। लेकिन एक महीने
बाद ही विश्व फुटबॉल जगत के अनुरोध पर उन्होंने संन्यास वापस ले लिया।
मैदान के बाहर फीफा के पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लाटर और उनके सहयोगी माइकल
प्लटिनी को आठ साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा।
(IANS)