KKR have best batting order in IPL-12 : Simon Katich-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैटिच ने इसलिए KKR को बताया IPL-12 में सबसे मजबूत

khaskhabar.com: रविवार, 24 मार्च 2019 12:48 PM (IST)
कैटिच ने इसलिए KKR को बताया IPL-12 में सबसे मजबूत
कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सहायक कोच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज साइमन कैटिच का मानना है कि टूर्नामेंट में टीम के पास सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम है। कोलकाता ने 12वें संस्करण में वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कार्लोस ब्रेथवेट को टीम में शामिल किया है। कैटिच ने यहां टीम के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ब्रेथवेट उन खिलाडिय़ों में से हैं जिनका विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट होने की संभावना है। इसलिए बल्लेबाजी के लिहाज से टूर्नामेंट में हम सबसे मजबूत है। उन्होंने कहा, हम क्रिस लिन और सुनील नरेन जैसे खिलाडिय़ों से लैस हैं जो पॉवरप्ले में अच्छे हैं। इनके बाद फिर हमारे पास रॉबिन (उथप्पा), नीतीश (राणा), डीके (दिनेश कार्तिक) और शुभमन (गिल) भी हैं। कोलकाता को लीग में अपना पहला मुकाबला रविवार को ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement