Karun Nair got help from Lokesh Rahul in difficult condition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानें, नायर को मुश्किल में किस खिलाडी से मिली मदद

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 6:09 PM (IST)
जानें, नायर को मुश्किल में किस खिलाडी से मिली मदद
नई दिल्ली। हाल ही में करिअर के पहले ही टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी करुण नायर ने आने वाले वर्ष में क्रिकेट के तीनों प्रारूप में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जताई है। आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में करुण ने कहा कि मैं अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं, ताकि अगले साल मैं तीनों प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम में जगह बना सकूं। मुझे तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का इंतजार है। नायर टेस्ट करिअर के पहले शतक के तौर पर तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के आखिरी टेस्ट में किया। इसके अलावा, वे भारत की ओर से तिहरा शतक लगाने वाले विरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे बल्लेबाज भी बने।

[@ ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement