Justin Langer opinion about Mitchell Marsh for perth test in ashes series-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरफनमौला मिशेल मार्श के बारे में कुछ ऐसी है जस्टिन लेंगर की राय

khaskhabar.com: शनिवार, 09 दिसम्बर 2017 12:54 PM (IST)
हरफनमौला मिशेल मार्श के बारे में कुछ ऐसी है जस्टिन लेंगर की राय
पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लेंगर का मानना है कि हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ यहां वाका मैदान पर होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में जरूरत है। लेंगर का साथ ही मानना है कि मिशेल ऑस्ट्रेलिया के भविष्य के कप्तान हो सकते हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने लेंगर के हवाले से लिखा है, ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज में 2-0 से आगे है। मैं विजेता टीम में बदलाव पसंद नहीं करता। लेकिन अगर गेंदबाजों को लेकर कोई चिंता की बात होती है या फिर विकेट में कुछ होता है तो आपके पास गेंदबाजी का विकल्प होना चाहिए। क्योंकि इस विकेट पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती। उन्होंने कहा, पिछले तीन महीनों में मिशेल मार्श ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वे वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के कप्तान भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement