Johan Botha named head coach of Guyana Amazon Warriors in CPL-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर बोथा होंगे इस टीम के कोच

khaskhabar.com: रविवार, 24 जून 2018 1:07 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर बोथा होंगे इस टीम के कोच
जॉर्जटाउन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर योहान बोथा कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी20 टूर्नामेंट की टीम गयाना अमेजन वॉरियर्स के कोच होंगे। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। गयाना की राष्ट्रीय टीम और वेस्टइंडीज की ए टीम के कोच रयान ग्रीफिथ को टीम का सहायक कोच बनाया गया है। टीम के संचालन प्रबंधक उमर खान ने एक बयान में कहा कि फ्रेंचाइजी का प्रबंधन इस बार खिताब जीतने की कोशिश में है और इसी कारण कई तरह के प्रयास कर रहा है। तकरीबन एक साल की चर्चा के बाद हम योहान बोथा और रयान को टीम के कोचिंग स्टाफ में लाकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, वे दोनों काफी पेशेवर और क्रिकेट कोचिंग में व्यस्त हैं। हमें उम्मीद है कि वे टीम में नए विचार और नई चीजें लेकर आएंगे जिससे टीम को फायदा होगा। बोथा पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद युनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के कोच रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement