Advertisement
आईएसएल-7 : गोवा के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करेगा ओडिशा

एफसी गोवा के स्ट्राइकर इगोर एंगुलो अब तक संयुक्त रूप शीर्ष स्कोरर चल रहे हैं और अब वह ओडिशा की कमजोर डिफेंस के खिलाफ अपने गोलों की संख्या में इजाफा करना चाहेंगे। एफसी गोवा का बॉल पेजशन (58 फीसदी) इस सीजन में किसी भी टीम से ज्यादा है और बॉक्सटर जानते हैं कि उनकी टीम के सामने एक और बड़ी चुनौती है।
बॉक्सटर ने कहा, स्ट्राइकर (एंगुलो) गोल कर रहे हैं और यह हमेशा से एक समस्या रहा है। यह जरूरी है कि आप उन्हें बहुत अधिक लय हासिल करने के मौके न दें। हमें लगातार खतरा बनाए रखना चाहिए और उनसे ठीक से निपटने में सक्षम होना चाहिए। वे बेहतर टीमों में से एक हैं और वे सम्मान के हकदार हैं।
इस बीच, गोवा के पास एंगुलो के अलावा जॉर्ज ऑर्टिज मेंडोजा, ब्रैंडन फर्नांडिज और इदु बेदिया है, जिन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। जुआन फेरांडो की टीम की नजरें इस सीजन में अपनी पहली क्लीन शीट हासिल करने पर है।
फेरांडो ने कहा, हम ट्रेनिंग पर काम कर रहे हैं, इसलिए कुछ चीजों पर नियंत्रण रखना और उसमें सुधार करना महत्वपूर्ण है। हम काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, मैं टीम के डिफेंस से बहुत खुश हूं क्योंकि टीम अच्छी है। लेकिन कभी-कभी डिफेंस में तेजी बनाए रखना आवश्यक है। हमें और अधिक आक्रामक होने की आवश्यकता है।
गोवा की टीम पिछले सीजन में दो बार ओडिशा से भिड़ी थी और दोनों बार उसने जीत हासिल की थी। गोवा के पास अब शनिवार को भी ओडिशा के खिलाफ जीत का क्रम जारी रखने का मौका होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


