ISL-4 : ATK beat Delhi Dynamos with help of Robbie Kean goal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ISL-4 : रोबी कीन ने दिल्ली डायनामोज के खिलाफ दिलाई ATK को जीत

khaskhabar.com: रविवार, 24 दिसम्बर 2017 12:10 PM (IST)
ISL-4 : रोबी कीन ने दिल्ली डायनामोज के खिलाफ दिलाई ATK को जीत
कोलकाता। मौजूदा विजेता एटीके ने शनिवार को अपने घर साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के मैच में दिल्ली डायनामोज को 1-0 से हरा दिया। एटीके के लिए विजयी गोल उसके कप्तान और स्टार खिलाड़ी रोबी कीन ने 78वें मिनट में किया। यह कीन का आईएसएल का पहला गोल भी है। वहीं यह एटीके की घर में पहली और लीग में लगातार दूसरी जीत है। कीन ने यह गोल 78वें मिनट में बीपिन सिंह द्वारा हेडर से गोलपोस्ट के सामने दिए गए पास को नेट में डाल मेजबान टीम को और प्रशंसकों को झूमने का मौका दिया। कीन ने इतना सटीक शॉट लगाया कि दिल्ली के गोलकीपर गेंद को नेट के कोने में जाते देखने के सिवा कुछ नहीं कर सके। इस मैच से हासिल तीन अंकों के बाद एटीके 10 टीमों की अंकतालिका में आठवें से सातवें स्थान पर आ गई है। उसके अब छह मैचों में दो जीत, दो हार और दो ड्रॉ के बाद आठ अंक हो गए हैं। इस जीत ने एटीके के मायूस प्रशंसकों के चेहरे पर खुशी ला दी क्योंकि पहले हाफ में ऐसा कुछ नहीं था जिसे रोमांचक या बेहतरीन फुटबॉल की संज्ञा दी जाए।
लीग में अभी तक दोनों टीमों ने जिस तरह का कमजोर खेल खेला था उसी तरह का इस हाफ में देखने को मिला। हालांकि किसी तरह एटीके ने एक मौका बनाया था जिसे वो भुनाने में असफल हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement