ISL-3 : Atletico De Kolkata comes on top to beat Northeast United-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ISl-3 : नॉर्थईस्ट को हरा टॉप पर आया कोलकाता

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 11:51 AM (IST)
ISl-3 : नॉर्थईस्ट को हरा टॉप पर आया कोलकाता
गुवाहाटी। एटलेटिको डी कोलकाता ने शुक्रवार को मेजबान नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे संस्करण में टीमों की तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए इस मैच का पहला गोल पहले हाफ में मेजबान टीम ने ही किया लेकिन पहले सीजन के विजेता कोलकाता ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए उसे उतार दिया और फिर एक और गोल के साथ अपनी जीत सुनिश्चित की। दोनों टीमों ने अब तक सात-सात मैच खेले हैं। अपनी तीसरी जीत हासिल करने वाली कोलकाता की टीम के इस मैच से मिले तीन अंकों के साथ कुल 12 अंक हो गए हैं और वह मुम्बई (11) और नॉर्थईस्ट (10) से आगे निकलकर पहली बार इस सीजन में टॉप पर पहुंच गई है। मैच की शुरुआत काफी प्रतिस्पर्धी रही। पहले ही मिनट से दोनो टीमें आगे निकलने के लिए बेचैन दिखीं और इस दौरान दोनों ने कई अच्छे मौके भी बनाए। यह भी पढ़े :धोनी ऐसे बने नं.1, ये हैं टॉप-10 बल्लेबाज
यह भी पढ़े :धोनी के सैकंड डाउन उतरने पर ऐसा बोले गांगुली

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement