ISL 2016 : Kerala Blasters versus Delhi Dynamos football match Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ISL 2016 : केरल के खिलाफ घर में आज भिड़ेगी दिल्ली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 12:14 PM (IST)
ISL 2016 : केरल के खिलाफ घर में आज भिड़ेगी दिल्ली
केरल ने अब तक खेले गए सात मुकाबलों से नौ अंक बटोरे हैं और इस कारण वह छठे स्थान पर काबिज है। दिल्ली के कोच गियानलुका जाम्ब्रोता ने उम्मीद जताई है कि इस बार उनकी टीम घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर खाता खोलने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छी तरह जानते हैं कि केरल की टीम मजबूत है। यह टीम काफी संघर्ष करती है। हमारे लिए केरल को हरा पाना मुश्किल है, लेकिन हम इस चुनौती के लिए तैयार हैं।’’ दिल्ली ने अपने पिछले मैच में एफसी गोवा को उसी के घर में 2-0 से हराया था और अब जाम्ब्रोता को यकीन है कि उनकी टीम जीत का लय बनाए रखेगी।
दूसरी ओर, अपने शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद केरल की टीम शानदार वापसी करते हुए आखिरी के पांच मैचों में अजेय रही है। इन पांच मैचों में से तीन में उसने ड्रॉ खेला है, जबकि दो में उसे जीत मिली है।
केरल को हालांकि इस बात की चिंता है कि उसके खाते मे अधिक गोल नहीं हैं और यह बात उसका समीकरण बिगाड़ सकता है। कोच स्टीव कोपेल का कहना है कि उनकी टीम गोल करने पर काफी मेहनत कर रही है।
(आईएएनएस)
यह भी पढ़े :14 बार हुआ कमाल, टॉप-10 में है पुजारा का नाम
यह भी पढ़े :कोहली और रूट की तुलना पर बोले पीटरसन

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement