Advertisement
आईपीएल: पंजाब किंग्स ने पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया

पारस म्हाम्ब्रे के गेंदबाजी कोच के तौर पर हासिल लंबे अनुभव का लाभ पंजाब किंग्स को मिल सकता है, जो अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में है। म्हाम्ब्रे को हेड कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पंजाब की गेंदबाजी पर मजबूती से काम करना होगा।
पंजाब किंग्स एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जो पहले सीजन से ही लीग का हिस्सा है, लेकिन एक भी खिताब जीतने में सफल नहीं रही है। आईपीएल 2014 और आईपीएल 2025 दो ऐसे सीजन रहे हैं, जिनमें पंजाब फाइनल में पहुंची है। आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने और रिकी पोंटिंग के हेड कोच बनने के बाद टीम की खिताब जीतने की उम्मीद बढ़ी है। आईपीएल 2025 का फाइनल खेलने के बाद आईपीएल 2026 की शुरुआत पंजाब ने दमदार तरीके से की थी और आधे सीजन तक शीर्ष पर रही थी, लेकिन इसके बाद प्रदर्शन में बड़ी गिरावट के कारण टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई।
भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचाने और टी20 विश्व कप 2024 की जीत में बतौर गेंदबाजी कोच अहम भूमिका निभाने वाले पारस म्हाम्ब्रे के जुड़ने से पंजाब एक बार फिर अपने पहले खिताब के लिए मजबूत प्रयास करने को तैयार है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


