IPL may be held in south africa in year 2019-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...तो 2019 में भारत की जगह यहां होगा IPL का आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जनवरी 2018 1:29 PM (IST)
...तो 2019 में भारत की जगह यहां होगा IPL का आयोजन
नई दिल्ली। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहले टी20 विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद क्रिकेट के इस सबसे नए और छोटे फॉर्मेट की लोकप्रियता को भुनाने के लिए अगले ही साल बीसीसीआई ने पहल कर देश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत कर दी। अब तक इसके 10 एडिशन हो चुके हैं और इसके आकर्षण में कोई कमी नहीं आई है। वर्ष 2018 के अप्रेल-मई में 11वें संस्करण की धूम मचेगी। दो साल के प्रतिबंध के बाद दो पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टूर्नामेंट में वापसी होगी। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में आईपीएल के दक्षिण अफ्रीका या संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित होने की संभावना है। इसका कारण है उस समय प्रस्तावित लोकसभा चुनाव। दरअसल वर्ष 2009 में भी चुनाव के कारण आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement