IPL : गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर पहला मुकाबला जीता

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा, "यह पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है। मुझे लगता है कि सीजन की शुरआत धोनी के साथ खेलते हुए करना एक अच्छी बात है। पूरा देश उनसे कुछ न कुछ सीखता है। इम्पैक्ट प्लेयर में हम जो भी करेंगे वह आशु पा पर डिपेंड करेगा।"
गिल-सुदर्शन के बीच 53 रनों की साझेदारी
ओपनर शुभमन गिल और इम्पैक्ट प्लेयर साई सुदर्शन ने 35 बॉल पर 53 रन की साझेदारी की। यहां सुदर्शन 22 रन बनाकर आउट हुए।
पावरप्ले में गुजरात की धमाकेदार शुरुआत
179 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात को शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 37 रन की पार्टनरशिप की, साहा 25 रन बनाकर राजवर्धन हंगरगेकर का शिकार हुए। गिल ने साई सुदरशन के साथ पारी आगे बढ़ाई और पावरप्ले के 6 ओवर में टीम का स्कोर 65 तक ले गए।
आखिर ओवर में राशिद खान और तेवतिया ने मारे शॉट
आखिरी दो ओवर में मैच रोमांचक स्थिति में आ गया था। आखिरी गेंदों में राशिद खान व राहुल तेवतिया ने चौके छक्के लगाकर बॉल व रनों का अंतर कम किया। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर तेवतिया ने विजयी शॉट लगाया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
चेन्नई: डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगारगेकर
गुजरात: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल,अल्जारी जोसेफ, यश दयाल
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
खेल
Traffic
Features


