IPL betting gang busted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 नवम्बर 2020 9:24 PM (IST)
आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रोहिणी के बुद्ध विहार में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक एलईडी टीवी बरामद किया गया है। पुलिस को सोमवार को एक विशेष सूचना मिली, जहां दिल्ली कैपिटल्स और आरसी बेंगलोर के बीच हो रहे आईपीएल मैच में सट्टा लगाया जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहिणी सेक्टर -5 के सी-ब्लॉक से 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया, जहां वह एलईडी टीवी पर मैच देख रहे थे। डीसीपी रोहिणी पीके मिश्रा ने कहा, "आरोपी अमरजीत, रविंदर, धरमवीर, पवन दहिया और आकाश से पूछताछ की गई और इन सभी ने अपराध कबूल कर लिया है।"
सभी आरोपी के खिलाफ बुध विहार थाना में धारा 13 ए/3/67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement