IPL Auction: Vivo returns as IPL title sponsor -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईपीएल नीलामी : वीवो की आईपीएल टाइटिल स्पांसर के तौर पर हुई वापसी

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 4:28 PM (IST)
आईपीएल नीलामी : वीवो की आईपीएल टाइटिल स्पांसर के तौर पर हुई वापसी
चेन्नई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चैयरमैन बृजेश पटेल ने पुष्टि की है कि इस साल होने वाले आईपीएल में वीवो की टाइटल स्पांसर के तौर पर वापसी होगी। पटेल ने आईपीएल नीलामी के दौरान कहा, "इस साल वीवो की आईपीएल के टाइटल प्रायोजक के रूप में वापसी हुई है।" अब आईपीएल का अगला सीजन वीवो आईपीएल के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले सी जन 13 में ड्रीम 11 टाइटिल स्पांसर था। इस बीच आईपीएल में दर्शकों की वापसी की भी संभावना है। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने की मंजूरी दी गई थी।
पटेल ने कहा, "हमने देखा कि दूसरे टेस्ट में दर्शक मौजूद थे। एक साल के अंतराल के बाद उम्मीद है कि इस साल आईपीएल में दर्शकों की वापसी हो सकती है।"
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement