IPL 2023: Gujarat Titans beat Punjab Kings by 6 wickets thanks to Shubman Gills fifty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IPL 2023: शुभमन गिल की फिफ्टी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 11:35 PM (IST)
IPL 2023: शुभमन गिल की फिफ्टी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया
मोहाली। मोहाली में खेले गए आईपीएल 2023 के 18वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। गुजरात की इस सीज़न में यह तीसरी जीत है। वहीं पंजाब किंग्स की दूसरी हार है। पंजाब ने पहले खेलने के बाद गुजरात के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे डिफेंडिंग चैंपियन ने सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात के लिए ओपनर शुभमन गिल ने मैच विनिंग पारी खेली। हालांकि, अंतिम ओवर में जब शुभमन गिल आउट हुए तो मैच बराबरी पर आ गया था, लेकिन जब दो गेंदों में चार रन चाहिए थे तो राहुल तेवतिया ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इससे पहले मोहाली के PCA स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 बनाए। पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 154 रनों का लक्ष्य दिया है। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 36 रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए। उनके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने दो विकेट लिए। वहीं, अन्य सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
पंजाब : शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट. जितेश शर्मा, भानुका राजपक्षा, शाहरुख खान, सैम करन, कैगिसो रबाडा, ऋषि धवन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह
इंपैक्ट प्लेयर सब राहुल चाहर, सिकंदर रजा, अथर्व ताइडे, गुरनुर बरार, हरप्रीत
गुजरात: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, हार्दिक पांड्या, राशिद खान, जॉशुआ लिटिल, अल्जारी जोसफ, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी
इंपैक्ट प्लेयर सब: विजय शंकर, अभिनव मनोहर, केएस भरत, शिवम मावी, जयंत यादव
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement