Advertisement
IPL-10: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने KKR को 4 विकेट से दी मात

इस बीच राणा ने 28 गेंदों में पांच चौका और तीन छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद वह सिर्फ दो गेंद और खेल सके। राजपूत की गेंद पर सुनील नरेन ने राणा का कैच लपका। राणा जब पवेलियन लौटे तो मुंबई को जीत के लिए नौ गेंदों में 19 रनों की दरकार थी। हार्दिक ने इसी ओवर में एक छक्का लगाया और मुंबई आखिरी ओवर में जीत से 11 रन दूर रह गई थी।
कोलकाता ने इस बीच क्षेत्ररक्षण में कई गलतियां कीं, बाउंड्री रोकने में असफल साबित हुए, कैच छोड़े और रन आउट करने के मौके गंवाए। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक का आसान सा कैच धवन ने छोड़ दिया, जिसका खामियाजा कोलकाता को भुगतना पड़ा। हार्दिक ने अगली ही गेंद पर चौका जडक़र अपनी टीम को जीत दिलाई।
कोलकाता के लिए अंकित राजपूत ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। वोक्स, नरेन और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने मनीष पांडेय (नाबाद 81) की आतिशी पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट 178 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कोलकाता ने तेज शुरुआत की, हालांकि कप्तान गौतम गंभीर (19) का विकेट सस्ते में गिर गया। गंभीर पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर 44 के कुल योग पर क्रुणाल पांड्या का शिकार हुए।
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features



