IPL-10 : Rabada, Morris and Matthews return home for Champions Trophy -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्वदेश रवाना हुए ये तीन दिग्गज खिलाडी

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 1:13 PM (IST)
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्वदेश रवाना हुए ये तीन दिग्गज खिलाडी
नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स की गेंदबाजी तिकड़ी कागीसो रबाडा, क्रिस मौरिस और एंजेलो मैथ्यूज आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी हेतु अपने-अपने देश की टीमों में शामिल होने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण से बाहर हो गए हैं। जहीर खान की कप्तानी वाली टीम ने अब तक खेले गए 11 में से केवल चार मैचों में जीत हासिल की है और ऐसे में उसे प्लेऑफ में प्रवेश की संभावनाएं बरकरार रखने के लिए बाकी बचे तीन मैचों में जीत हासिल करने की जरूरत है। रबाडा, मौरिस और मैथ्यूज की अनुपस्थिति में दिल्ली के लिए इन तीन मैचों में जीत हासिल करना और भी मुश्किल होगा। दिल्ली का अगला मैच बुधवार को कानपुर के ग्रीन पार्क में गुजरात लायंस के साथ होगा। दिल्ली के पास अब विदेशी खिलाड़ी के रूप में कोरी एंडरसन, पैट कमिंस, कार्लोस ब्रेथवेट, मार्लोन सैमुअल्स व बेन हिल्फेनहास ही बचे हैं। क्विंटन डी कॉक व जीन पॉल डुमिनी ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही नाम वापस लिया था। इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement