IOC to take 4 weeks to review rescheduling Tokyo Olympics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोक्यो ओलम्पिक के कार्यक्रम को पुननिर्धारित करने के लिए IOC लेगी 4 सप्ताह का समय

khaskhabar.com: सोमवार, 23 मार्च 2020 1:15 PM (IST)
टोक्यो ओलम्पिक के कार्यक्रम को पुननिर्धारित करने के लिए IOC लेगी 4 सप्ताह का समय
मेड्रिड। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलम्पिक-2020 के स्थगित किया जाना एक विकल्प है लेकिन उसने खेलों के महाकुंभ को रद्द करने की बात को मना कर दिया। पूरे विश्व भर से कई खिलाड़ियों के संगठनों, खेल महासंघों और खिलाड़ियों ने खेलों को स्थगित करने की मांग की है। यह खेल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच खेले जाने वाले हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा है कि खेलों को रोकने का फैसला अगले चार सप्ताह के भीतर लिया जाएगा। ओलम्पिक खेलों के बाद जापान की राजधानी में 25 अगस्त से नौ सितंबर के बीच पैरालम्पिक खेलों का आयोजन होना है। अगर ओलम्पिक स्थगित होते हैं तो इन खेलों को भी स्थगित किया जा सकता है।
बाख ने कहा है कि यह खेल कब होंगे इसका फैसला अगले चार सप्ताह में लिया जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि टोक्यो खेलों को रद्द करना एजेंडा में नहीं है।
उन्होंने कहा, "इंसानी जान ने इस समय हर किसी पर अपनी प्रधानता साबित कर दी है जिसमें खेल भी शामिल है। हम, जैसा हमने पहले संकेत दिए थे, कुछ अलग स्थिति के बारे में सोच रहे हैं।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement