Inzamam Ul Haq reaction about Sachin Tendulkar Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:05 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देखना चाहता हूं, कौन सचिन के रनों के पहाड़ को पार करेगा : इंजमाम

khaskhabar.com: बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 1:19 PM (IST)
देखना चाहता हूं, कौन सचिन के रनों के पहाड़ को पार करेगा : इंजमाम
उन्होंने कहा कि कहना आसान है, करना मुश्किल। उन्होंने वकार यूनुस और वसीम अकरम के सामने 16 साल की उम्र में पदार्पण किया था। उन्होंने जिस तरह की क्रिकेट खेली, जिस गेंदबाजी आक्रमण के सामने खेली, वो चमत्कारिक था। सचिन इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि मुझे लगता है कि उनकी दूसरी सबसे बड़ी विशेषता उनके रिकॉर्ड हैं। उस दौरान, इतने रन बनाने का चलन नहीं था। महान खिलाड़ी आठ, साढ़े आठ हजार रन तक बनाते थे। सिर्फ सुनील गावस्कर ने 10 हजार रन बनाए थे और ऐसा लगता था कि रिकॉर्ड नहीं टूटेगा। लेकिन सचिन ने रन बनाकर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब मुझे इंतजार है कि सचिन के रनों के पहाड़ को कौन पार करेगा।

ये भी पढ़ें - संन्यास से लौटे ब्रावो, की वापसी की घोषणा, 3 साल से इंडीज के लिए नहीं खेले

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement