Indian women cricket team beat west indies by 5 wickets in second odi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडीज के खिलाफ सीरीज में भारत ने बनाई अजेय बढ़त

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 6:47 PM (IST)
इंडीज के खिलाफ सीरीज में भारत ने बनाई अजेय बढ़त
मुलापदु (आंध्र प्रदेश)। आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के तहत वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में भी भारत ने रविवार को पांच विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ भी भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा मैच 16 नवम्बर को खेला जाएगा। मुलापदु के गोकाराजु लैला गंगाराजू एसीए क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी, जिसे भारतीय टीम ने 38 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। कप्तान मिताली राज (45), स्मृति मंधाना (44) और दीप्ति शर्मा (32) की ओर से खेली गई मजबूत पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने पांच विकेट गंवाते हुए 154 रन बनाकर जीत हासिल की। यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement