Indian team fielding coach R.Sridhar reaction about Virat Kohli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने विराट कोहली को लेकर कही ये बात

khaskhabar.com: शनिवार, 18 नवम्बर 2017 1:59 PM (IST)
फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने विराट कोहली को लेकर कही ये बात
कोलकाता। दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। कोहली के नेतृत्व व प्रदर्शन के दम पर भारत खूब सफलता हासिल कर रहा है। उन पर लाखों-करोड़ों फैंस की अपेक्षाओं का भार है। पिछले दिनों मीडिया में खबरें आ रही थीं कि अत्यधिक व्यस्तता, जबरदस्त भार होने के साथ आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे को देखते हुए कोहली को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आराम दिया जा सकता है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और कोहली ने भी साफ कर दिया कि उन्हें जब ब्रेक की जरूरत होगी तो वे जरूर लेंगे। अब भारतीय टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने कोहली के खेल के प्रति समर्पण भाव और उनकी फिटनेस को लेकर बयान दिया है। श्रीधर ने कहा कि कोहली देश के लिए खेलने का मौका तब तक नहीं चूकेंगे, जब तक वे फिट हैं। आराम के लिए वे तभी कहेंगे जब उनके शरीर को जरूरत महसूस होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement