विक्टोरिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई दो मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में बुधवार को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में भारत को कड़े मुकाबले में 4-3 से हरा दिया। इसी के साथ श्रृंखला 1-1 से बराबर रही। भारत को इस मैच के तीसरे क्वार्टर के ज्यादातर हिस्से में 10 खिलाडिय़ों के साथ ही खेलना पड़ा। बावजूद इसके मेहमानों ने अच्छा संघर्ष किया लेकिन अंतिम क्वार्टर में मेजबानों ने मैच अपने नाम किया।
पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी थी और उसने मैच की शुरुआत भी पूरे आत्मविश्वास के साथ की। आकाशदीप ने छठे मिनट में गोल करते हुए भारत को बढ़त दिला दी। मेजबानों ने वापसी करने में ज्यादा समय नहीं लिया और 13वें मिनट में ट्रेंट मिट्टोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बराबरी का गोल किया।
टॉप 10 में दो बार इसलिए आया विराट कोहली का नाम