Indian golfer Shubhankar Sharma makes cut in british open-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय गोल्फर शुभांकर ने ब्रिटिश ओपन में हासिल किया कट

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जुलाई 2018 1:04 PM (IST)
भारतीय गोल्फर शुभांकर ने ब्रिटिश ओपन में हासिल किया कट
कार्नोस्टी। भारत के युवा पुरुष गोल्फ खिलाड़ी शुभांकर शर्मा ने शुक्रवार को मध्यांतर के बाद बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ब्रिटिश ओपन टूर्नामेंट में कट हासिल कर लिया। शुभांकर ने टूर्नामेंट के दूसरे दिन 71 का स्कोर किया। पहले दिन शुभांकर ने 73 का स्कोर किया था और दो दिन के बाद कुल स्कोर 144 के साथ वो काट की बाधा पार करने में सफल रहे। शुभांकर की हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। वो पार पांच के पहले ही होल में बोगी खेल बैठे थे। इसके बाद उन्होंने आठवें और नौवें होल में भी बोगी लगाईं। मध्यांतर तक शुभांकर तीन बोगी लगा चुके थे जबकि एक भी बर्डी उनके लीडरबोर्ड में नहीं थी। शुभांकर ने हालांकि मध्यांतर के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए चार बर्डी लगाईं और कट हासिल करने में सफल रहे। मध्यांतर के बाद पार तीन के 10वें होल में शुभांकर ने अपनी पहली बर्डी लगाई। 12वें होल पर वे एक और बोगी खेल गए लेकिन 13वें और 14वें होल पर लगातार दो बर्डी लगा वो संभल गए और 18वें होल पर एक और बर्डी के दम पर वो कट हासिल करने में सफल रहे। यह शुभांकर का पहला ब्रिटिश ओपन टूर्नामेंट है और पहली बार में वो कट हासिल करने में सफल रहे।
टूर दे फ्रांस के 12वें स्तर को जीतकर थॉमस ने रचा इतिहास

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement