India vs Sri Lanka Test : question rises on drs help of dilruwan perera -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत वि. श्रीलंका टेस्ट : दिलरुवान परेरा के DRS लेने पर उठे सवाल

khaskhabar.com: रविवार, 19 नवम्बर 2017 2:38 PM (IST)
भारत वि. श्रीलंका टेस्ट : दिलरुवान परेरा के DRS लेने पर उठे सवाल
कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को चौथे दिन के खेल के दौरान एक विवाद पैदा हो गया। हुआ यूं कि पारी के 57वें ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अंदर आती एक गेंद परेरा के पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें पगबाधा करार दे दिया। परेरा को लगा कि वे आउट हैं, लेकिन इसके बाद वे अपने पीछे थोड़ा मुड़े। इसके तुरंत बाद ही परेरा ने रिव्यू लेने का मन बना लिया। डीआरएस में पता चला कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर है और उन्हें नॉट आउट करार दे दिया गया। हालांकि कमेंटेटर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल को यह बात बिल्कुल नहीं जंची। डूल को लगा कि परेरा ने ड्रेसिंग रूम से मदद ली है। इसके अलावा रिप्ले में भी दिखा कि ड्रेसिंग रूम से कई श्रीलंकाई खिलाड़ी अपने हाथ हिलाकर परेरा को डीआरएस लेने के लिए कह रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement