India to host Intercontinental cup, Kenya will replace South Africa football team-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत है इंटरकांटिनेंटल कप का मेजबान, द. अफ्रीका की जगह लेगा ये

khaskhabar.com: सोमवार, 07 मई 2018 5:45 PM (IST)
भारत है इंटरकांटिनेंटल कप का मेजबान, द. अफ्रीका की जगह लेगा ये
नई दिल्ली। अगले माह शुरू होने वाले हीरो इंटरकांटिनेंटल कप टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका फुटबॉल टीम के स्थान पर केन्या को शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका फुटबॉल महासंघ ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को लिखे एक पत्र में इस टूर्नामेंट में शामिल न होने में असमर्थता जताई है। चार देशों के इस टूर्नामेंट में केन्या के अलावा, ओशियाना क्षेत्र से न्यूजीलैंड, एएफसी क्षेत्र से ताईवान और मेजबान भारत हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन मुंबई फुटबॉल एरीना में एक जून से हो रहा है। केन्या की इस टीम में यूरोप में प्रीमियर लीग क्लबों और विश्व की अन्य लीगों में खेलने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। हीरो इंटरकांटिनेंटल कप का प्रसारण स्टार स्पोट्र्स पर होगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एएफसी एशियाई कप टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए किया जा रहा है। वर्तमान में भारतीय फुटबॉल टीम विश्व रैंकिंग में 97वें स्थान पर है और इसके साथ ही पिछले 12 आधिकारिक मैचों में अविजित रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement