Advertisement
आईसीसी विश्व कप वनडे सुपर लीग में 7वें स्थान पर पहुंचा भारत

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग की अंकतालिका की टॉप आठ टीमें सीधे 2023 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी, जोकि भारत में खेली जानी है।
आस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड तीसरे और अफगानिस्तान चौथे नंबर पर है। दोनों के तीन-तीन मैचों से 30-30 अंक है।
बांग्लादेश (30), वेस्टइंडीज (30) और पाकिस्तान (20) 5वें, 6वें और 7वें स्थान पर हैं जबकि जिम्बाब्वे, आयरलैंड और श्रीलंका क्रमश: 9वें, 10वें और11 वें नंबर पर हैं।
वनडे सुपर लीग में 13 टीमें हैं और इन्हीं टीमों में से भारत में 2023 में होने वाले विश्व कप टीमों का फैसला होगा। हालांकि तालिका में भारत के स्थान से उसे ज्यादा नुकसान नहीं होगा, क्योंकि भारत मेजबान होने के नाते सीधे ही इस टूर्नामेंट में प्रवेश करेगा।
31 मार्च 2023 तक मेजबान भारत सहित टॉप सात टीमें इस टूर्नामेंट के क्वालीफाई करेगी, जबकि बाकी पांच टीमें क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


