India-Pakistan match shadow on the Internet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंटरनेट पर भी छाया रहा भारत-पाक मैच

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जून 2017 11:34 PM (IST)
इंटरनेट पर भी छाया रहा भारत-पाक मैच
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले रविवार को हुआ चैम्पियंस ट्रॉफी का मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसक न सिर्फ अपने-अपने टेलीविजन से चिपके रहे, बल्कि इंटरनेट पर भी इस मैच का जलवा छाया रहा। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 124 रनों से हराया था। खेल प्रशंसकों को आपस में जोडऩे, विभिन्न गतिविधियों में ऑनलाइन शिरकत करने और एकदूसरे के साथ संदेशों के आदान प्रदान की सुविधा देने वाली दुनिया की पहली डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘रूटर’ द्वारा इस मैच को लेकर एक सर्वेक्षण किया है। इस सर्वेक्षण में 13,000 खेल प्रशंसकों की ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं और अन्य ऑनलाइन गतिविधियों की पड़ताल की गई, जिसमें कुछ बेहद रोचक परिणाम सामने आए हैं। मंगलवार को जारी हुए सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार, जर्मनी सहित कई यूरोपीय देशों के अलावा मध्य-पूर्व के क्रिकेट प्रशंसकों ने भी इस मैच को लेकर इंटरनेट पर जमकर चर्चा की। भारत में राजधानी दिल्ली के खेल प्रशंसक इस मैच पर चर्चा करने में सबसे आगे रहे। राजधानी में रविवार को हुए कुल संदेशों के आदान-प्रदान में 12 फीसदी संदेश इसी मैच को लेकर रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement