Advertisement
श्रीलंका को छह विकेट से हरा निदास ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत

यहां से उपुल थरंगा (22) और मेडिंस ने एक बार फिर अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी और तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की मजबूत साझेदारी कर मेजबान टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। इस साझेदारी को विजय शंकर ने थरंगा को बोल्ड कर तोड़ा। कुशल परेरा ने तेजी से छह गेंदों में दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाए, लेकिन ठाकुर ने युजवेंद्र चहल के हाथों कैच करा उनकी पारी का अंत किया। मेंडिस हालांकि एक छोर पर खड़े हुए थे और लगातार रन बना रहे थे, लेकिन अंत में उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। सुंदर ने जीवन मेंडिस (1) को बोल्ड कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया।
मेंडिस को चहल ने अपना पहला शिकार बनते हुए मेजबान टीम के बड़े स्कोर की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। मेंडिस ने 38 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए। अकिला धनंजय के रूप में जयदेव ने इस मैच का अपना पहला विकेट हासिल किया। आखिरी ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर दानुष्का सनाका (19) और दुश्मंथा चामिरा को आउट कर ठाकुर ने हैट्रिक की उम्मीद जताई लेकिन आखिरी गेंद पर वो विकेट नहीं ले सके। ठाकुर के अलावा सुंदर ने दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। विजय शंकर और जयदेव उनादकट को एक-एक सफलता मिली।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


