Advertisement
आईसीसी ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

बार्कले ने आगे कहा, यह साफ है कि क्रिकेट चाहने वालों की कमी नहीं है। खास तौर पर दक्षिण एशिया में जहां हमारे 92 प्रतिशत प्रशंसक हैं, जबकि यूएसए में भी 30 मिलियन क्रिकेट प्रशंसक हैं। उन प्रशंसकों के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को ओलंपिक में खेलते हुए देखना गर्व की बात होगी।
कार्यकारी समूह के बैठक की अध्यक्षता इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष इयान वाटमोर करेंगे। इस समूह में आईसीसी के स्वतंत्र निदेशक इंदिरा नूयी, जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तवेंगवा मुकुहलानी, आईसीसी के सहयोगी सदस्य निदेशक और एशियाई क्रिकेट परिषद के उपाध्यक्ष महिंदा वल्लीपुरम और यूएसए क्रिकेट के अध्यक्ष पराग मराठे इस समूह का हिस्सा होंगे।
लॉस एंजिल्स गेम्स 2028 में खेलों को शामिल करने की प्रक्रिया 2022 के मध्य में शुरू होगी। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति 2023 के मध्य में खेलों को शामिल करने के लॉस एंजिल्स ओलंपिक समिति के प्रस्तावों पर फैसला लेगी। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


