Advertisement
ICC ने इंग्लैंड पर लगाया जुर्माना, WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपराध स्वीकार लिया है। इसी के साथ उन्होंने रिची रिचर्डसन के लगाए गए प्रस्तावित जुर्माने को भी स्वीकारा।
आईसीसी ने बताया कि ऐसे में औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी है। यह आरोप मैदानी अंपायर पॉल रीफेल और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, थर्ड अंपायर अहसान रजा और फोर्थ अंपायर ग्राहम लॉयड ने लगाए थे।
लॉर्ड्स टेस्ट में धीमी ओवर गति का दोषी पाए जाने के बाद इंग्लैंड के डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग्स में अंक 24 से घटकर 22 हो गए हैं। इसके चलते उनका प्वाइंट पर्सेंटेज 66.67 से घटकर 61.11 रह गया है।
इसके परिणामस्वरूप, इंग्लैंड डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गया है। श्रीलंका अब इस टीम को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गया है। प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पायदान पर है। भारतीय टीम चौथे नंबर पर है।
लॉर्ड्स में, पहली पारी में स्कोर बराबर होने के बाद इंग्लैंड ने भारत को 193 रनों का लक्ष्य दिया। रवींद्र जडेजा के नाबाद 61 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाने की कोशिश जरूर की, लेकिन स्कोर 170 से आगे नहीं बढ़ सका।
पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ इंग्लैंड अब 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट में भारत से भिड़ेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


