रोड्स ने कहा, ‘‘पहले एकदिवसीय क्रिकेट में सिर्फ यॉर्कर गेंद
देखने को मिलती थी, धीमी गेंद और बाउंसर का चलन भी सीमित ओवरों की क्रिकेट
में मेरे समय नहीं था। लेकिन आज के दौर में धीमी गति की बाउंसर भी आपको
देखने को मिलेगी। खेल का स्तर पहले से अच्छा हुआ है और मेरा मानना है कि
टी-20 क्रिकेट ने यह किया है।’’
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच
मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। रोड्स का मानना है कि यह श्रृंखला
इंग्लैंड के लिए काफी मुश्किल होने वाली है।
यह भी पढ़े :छठे स्थान पर हैं विराट कोहली, ये हैं टॉप-10 यह भी पढ़े :कोहली और रूट की तुलना पर बोले पीटरसन