Hyderabad Test: West Indies v/s India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हैदराबाद टेस्ट : वेस्टइंडीज ने पहले दिन सात विकेट पर 295 रन बनाए

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 4:56 PM (IST)
हैदराबाद टेस्ट : वेस्टइंडीज ने पहले दिन सात विकेट पर 295 रन बनाए
हैदराबाद। वेस्टइंडीज ने यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार का अंत 95 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 295 रनों के स्कोर के साथ किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज की हालत एक समय खराब थी लेकिन रोस्टन चेज और कप्तान जेसन होल्डर ने टीम को संभाल लिया। दिन का खेल खत्म होने तक चेज 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अभी तक 174 गेंदें खेली हैं और सात चौकों के अलावा एक छक्का लगाया है। कप्तान ने उनका बखूबी साथ दिया और उनके साथ सातवें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। होल्डर ने अपनी 52 रनों की जुझारु पारी में 92 गेंदें खेलीं और छह चौके लगाए। इन दोनों के अलावा शाई होप ने 36 और शेन डॉवरिच ने 30 रनों का योगदान दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement