Advertisement
हांगकांग ओपन: एलेक्जेंड्रा एला, सोराना क्रिस्टिया और तालिया गिब्सन अगले दौर में पहुंचीं

अगले दौर में एला का मुकाबला चेक गणराज्य की युवा खिलाड़ी टेरेजा वैलेंटोवा से होगा, जिन्होंने मंगलवार को खेले गए एक अन्य पहले दौर के मैच में क्वालीफायर हिमेनो साकात्सुमे को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।
इससे पहले, शीर्ष वरीयता प्राप्त सोराना क्रिस्टिया ने निर्णायक सेट में शुरुआती पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मारिया टिमोफीवा को 7-6, 1-6, 7-5 से हराया और दूसरे दौर में जगह बनाई। क्रिस्टिया का अगला मुकाबला अमेरिकी खिलाड़ी मैरी स्टोइयाना से होगा, जिन्होंने सोमवार को सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को सीधे सेटों में हराया था।
वहीं, पांचवीं वरीयता प्राप्त तालिया गिब्सन ने पहले सेट में 5-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओलेक्सांड्रा ओलिनिकोवा को 7-6, 6-1 से मात दी। हालांकि, 7वीं वरीयता प्राप्त ल्यूडमिला सैमसोनोवा को पहले ही दौर में एलेक्जेंड्रा शुबलाद्जे के हाथों 7-5, 1-6, 2-6 से जीत दर्ज की और दूसरे दौर में जगह बनाई। इसके अलावा, माया जॉइंट भी अगले दौर में पहुंच गईं; जिन्होंने मैडिसन इंग्लिस के खिलाफ एक ऑल-ऑस्ट्रेलियन मुकाबले में 7-5, 6-2 से जीत हासिल की। वहीं, जेनेप सोनमेज ने डायना यास्त्रेम्स्का को 6-4, 6-2 से हराया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


