नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष और हॉकी इंडिया (एचआई) के चेयरमैन नरिंदर बत्रा ने कहा है कि अगले साल होने वाले हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के आगामी संस्करण में अधिक से अधिक दर्शकों को लाने की कोशिश करेंगे। एचआईएल का पांचवां संस्करण अगले वर्ष 21 जनवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित होगा।
एचआईएल-5 का पहला मैच दबंग मुंबई और पूर्व चैम्पियन रांची रेज के बीच मुंबई में खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह के ठीक बाद यह मैच खेला जाएगा। हमेशा की तरह सेमीफाइनल और फाइनल मैच मौजूदा चैम्पियन जेपी पंजाब वॉरियर्स के चंडीगढ़ स्थित घरेलू मैदान पर खेले जाएंगे।
लीग चरण के दौरान मैच शाम 7.00 बजे से शुरू होंगे और एक दिन सिर्फ एक मैच का आयोजन होगा। वहीं नॉक आउट चरण के दौरान हर दिन दो-दो मैचों का आयोजन होगा। एचआईएल-5 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बत्रा ने कहा, कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग अब तक बेहद सफल रही है और इसने देशभर में हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाई है। विराट कोहली ने ऐसे की सचिन तेंदुलकर की बराबरी