khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 11:26 AM (IST)
मुंबई। कप्तान फ्लोरिन फुच और अफ्फान युसूफ के 2-2 गोलों की मदद से दबंग मुंबई ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण में शुक्रवार को मौजूदा विजेता पंजाब वॉरियर्स को 10-4 के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के बाद मुंबई की टीम कलिंगा लांसर्स को हराकर छह टीमों की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। मुंबई के तीन मैचों में 12 अंक हो गए हैं जबकि कलिंगा के 10 अंक हैं। जर्मनी के फुच ने मुंबई के लिए 30 और 43वें मिनट में गोल दागे।
मैच की शुरुआत से मुंबई ने आक्रामण जारी रखे और पाचंवें मिनट में निक्किन थमैया ने फील्ड गोल दाग टीम को 2-0 से आगे कर दिया। गौरतलब है कि एचआईएल में एक फील्ड गोल को दो माना जाता है। पंजाब ने भी पलटवार करने में देर नहीं लगाई और मैट घोडसे ने मुंबई के हरमनप्रीत सिंह से गेंद छीनते हुए 13वें मिनट में फील्ड गोल मार स्कोर बराबर कर दिया।