He is not that old: Dhoni mother reacts to grey beard pic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धोनी की मां ने कहा, अभी ज्यादा बूढ़ा नहीं हुआ वो

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 मई 2020 5:48 PM (IST)
धोनी की मां ने कहा, अभी ज्यादा बूढ़ा नहीं हुआ वो
रांची । महेंद्र सिंह धोनी की हाल ही में एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें उनके चेहरे पर हल्की सफेद दाढ़ी देखी जा सकती है। धोनी की बेटी जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें धोनी अपनी बेटी के साथ खेल रहे हैं और इसी में उनका वो हल्की सफेद दाढ़ी वाला लुक दिखाई दे रहा है। इस वीडियो से निकली फोटो के सामने आने के बाद कई लोगों ने कहा था कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी बूढ़ा हो गया है तो कई लोगों को विश्वास नहीं हुआ था कि यह धोनी हैं। अब धोनी की मां ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि उनका बेटा ज्यादा बूढ़ा नहीं हुआ है।
बीडीक्रिकटाइम ने धोनी की मां के हवाले से लिखा है, "हां, मैंने उसका नया लुक देखा लेकिन वो ज्यादा बूढ़ा नहीं हुआ है। कोई भी बच्चा अपनी मां के लिए बूढ़ा नहीं होता।"
धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच 2019 विश्व कप सेमीफाइनल खेला था। इसके बाद आईपीएल में उनकी वापसी की उम्मीद थी लेकिन कोविड-19 के कारण बीसीसीआई ने लीग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement